पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fun Moments Of Shraddha Arya And Varun Badola On The Set

सेट पर शो 'तुम्हारी पाखी' के एक्टर-एक्ट्रेस के FUN मोमेंट्स, देखें Pics

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सेट पर वरुण बडोला और श्रद्धा आर्य)
मुंबई. इन दिनों टीवी के जाने-माने स्टार्स और 'तुम्हारी पाखी' फेम वरुण बडोला और श्रद्धा आर्य सेट पर खूब फन कर रहे हैं। हाल ही में एक सीन के लिए वे पानी-पुरी का जायका लेते देखे गए। इस दौरान श्रद्धा को पानी-पुरी का स्वाद इतना अच्छा लगा कि वे इन्हें खाती गईं। खबर है कि इसके बाद वे बीमार पड़ गईं। इस बारे में हमने श्रद्धा से बात की।
उन्होंने बताया, "जी हां, सीन के अनुसार पाखी और वीर में पानी पुरी खाने कि प्रतिस्पर्धा थी। वीर ने पाखी को पानी पुरी खाने का चैलेंज दिया और वह इसमें जीत भी गई। सीन के लिए हम 7-8 पानी पुरी खा चुके थे, लेकिन डायरेक्टर को परफेक्ट शॉट नहीं मिल पा रहा था, इसलिए डायरेक्टर ने कट नहीं बोला। फाइनली, शॉट तो परफेक्ट मिल गया , लेकिन मैं बीमार पड़ गई।हां, यह बात सच है कि मैं खाने की बहुत शौकीन हूं।"
इस सीक्वेंस के बाद श्रद्धा नारियल पानी पीने लगीं। उन्होंने बताया कि उन्हें चॉकलेट से एलर्जी है। बावजूद इसके पिछले सप्ताह उन्होंने खूब सारी चॉकलेट्स खालीं, जिससे चेहरे पर दाने आ गए। श्रद्धा के अनुसार, वे ऐसा मानती हैं कि डेली नारियल पानी पीना उन्हें चेहरे पर आए दाने दानों को मिटाने में मदद करता है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं सेट पर वरुण और श्रद्धा के FUN मोमेंट्स(तस्वीरें)...