पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कपिल से लेकर कृष्णा: Funny Video में देखें ‘कॉमेडी नाइट का सफर’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ का दूसरा एपिसोड टेलिकॉस्ट हो चुका है। हालांकि, यह शो दर्शकों को खास पसंद नहीं आया। कृष्णा के इस शो से पहले कपिल शर्मा का ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल’ आया करता था। अब यह शो बंद हो चुका है और दर्शकों को कपिल की कमी खल रही है।
कब शुरू हुआ था शो?
कपिल शर्मा का ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल’ शो 22 जून, 2013 से शुरू हुआ था। शो में दादी (अली असगर), कपिल शर्मा (बिट्टू शर्मा), सुमोना चक्रबर्ती (मंजू शर्मा), पिंकी बुआ (उपासना सिंह), गुथ्थी (सुनील ग्रोवर), पलक-पंखुड़ी आंटी (किकु शारदा) नौकर (चंदन) और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कलाकार शामिल थे। वहीं, किसी कारण से सुनील ग्रोवर ने बीच में शो छोड़ दिया था और अपना नया शो ‘मेड इन इंडिया’ शुरू किया था। हालांकि कुछ ही समय में यह शो फ्लॉप होकर बंद हो गया था और गुत्थी ने ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ में वापसी की थी। कपिल शर्मा के चैनल से हुए विवाद (कथित तौर पर) के चलते शो का आखिरी एपिसोड 24 जनवरी, 2016 को टेलिकास्ट हुआ था।
दर्शकों को पसंद नहीं आया कृष्णा का शो:
कृष्णा के ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ शो का पहला एपिसोड 31 जनवरी, 2016 को टेलिकास्ट हुआ। इस शो का फॉर्मेट ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल’ जैसा ही था। इतना ही नहीं, सेट भी बिल्कुल वैसा ही बनाया गया है। कृष्णा इसमें पप्पू सिंह बने हैं। सिद्धार्थ सागर मंगला मफतलाल (पड़ोसी) हैं। उपासना सिंह पिंकी बुआ के रोल में और पप्पू सिंह के पिता के रोल में सुदेश लहरी हैं। वहीं, भारती सिंह बिट्टू शर्मा के बेटे चिंटू शर्मा के रोल में हैं। नवजोत सिद्धू की जगह मीका सिंह को दी गई है। पहले एपिसोड में कपिल शर्मा का खूब मजाक उड़ाया गया था।

आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो:
खबरें और भी हैं...