रोमांटिक गाथा सरस्वतीचंद्र में सरस की भूमिका निभाने वाले गौतम रोडे बहुत खुश दिखायी पड़ रहे हैं। आखिरकार कुमुद और सरस की जिंदगी से परेशानियों के बादल छंटने वाले हैं। ढेर सारी परेशानियों और ड्रामा के बावजूद दोनों जल्दी ही साथ होने वाले हैं। जी हां, हम खुशी के साथ उनकी जिंदगी की बात कर रहे हैं। यह शादी पूरी परंपराओं जैसे सगाई, हल्दी, मेंहदी, गरबा के साथ पूरे धूम धड़ाके के साथ होगी। हमें पता चला है कि गौतम परदे की अपनी शादी के लिये खुश हैं और असल जिंदगी में भी जल्दी ही इसकी तमन्ना रखते हैं।
गौतम ने पूछने पर बताया, ‘‘आखिरकार मैं शादी कर रहा हूं। यह तो परदे की शादी है लेकिन कुछ आसार असल जिंदगी के भी दिख रहे हैं। (हंसते हुये) अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार चढ़ावों के साथ हम शादी कर रहे हैं। शादी का पूरा आइडिया मुझे बहुत रोमांचिक करता है। मुझे लगता है कि जिससे आप प्यार करते हैं और जिसके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं उससे शादी करना एक सुखद एहसास है। मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में भी जल्दी ही सेटल होना चाहूंगा।’’
यह तो समय ही बतायेगा कि क्या परदे की इस शादी के बाद कुछ बदलेगा या फिर यह किसी तूफान के पहले की शांति है। लेकिन इसी बीच हम गौतम को शुभकामनाएं दे सकते हैं कि वे अपनी असली जिंदगी में भी इस खूबसूरत मकाम को हासिल करें।
देखिये कुमुद की जिंदगी को नया मोड़ लेते हुये सरस्वतीचंद में सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर