(करिश्मा तन्ना)
मुंबई. '
बिग बॉस' में इस सप्ताह किसी का एलिमिनेशन नहीं हुआ है। रविवार को सलमान ने इस बात का अनाउंसमेंट किया। गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अली कुली मिर्जा, डिंपी, सोनाली, करिश्मा, डिआंड्रा और पुनीत घर के बेदखल होने के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन घर वाले 'बिग बॉस' इस नए ट्विस्ट से अनजान थे कि इस बार एलिमिनेशन होना ही नहीं है।
खैर, रविवार के एपिसोड में घर में मौजूद सदस्यों के बारे में एक बात यह खुलकर सामने आई है कि उनमें से ज्यादातर का सामान्य ज्ञान शून्य है। हैरत वाली बात यह है कि 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स को देश के राष्ट्रपति का नाम तक नहीं पता। दरअसल, सलमान ने घरवालों से कुछ सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे थे, जिनके जवाब में अधिकतर सदस्य फेल रहे। डालते हैं इन प्रश्नोत्तर पर एक नजर :
सलमान (सोनाली से): भारत के राष्ट्रपति कौन हैं?
सोनाली : मैं जानती थी। भूल गई।
सलमान (करिश्मा से) : करिश्मा...
करिश्मा : नरेंद्र मोदी (गलत जवाब। हालांकि, घर वालों के शोर मचाने के बाद उन्हें समझ आ गया कि नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री हैं।)
सलमान (प्रीतम से) : प्रीतम...आप बताओ।
प्रीतम : प्रणव दा...प्रणव मुखर्जी
सलमान : ...और प्राइम मिनिस्टर?
प्रीतम : सर, नरेंद्र मोदी...जी।
आगे की स्लाइड्स में जानिए कुछ सलमान के सवालों पर बिग बॉस सदस्यों के जवाब...