पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Housemates Ready For Party With Their Celebrity Friends In Bigg Boss House

Bigg Boss: करिश्मा ने की सबकी बोलती बंद, डिम्पी बनेगी वेट्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('बिग बॉस' के घर में डे 79 हाउसमेट्स)
मुंबई. बिग बॉस की शुरुआत 'वेअर्स द पार्टी टुनाइट' सॉन्ग से शुरु हुई। कंटेस्टेंट ने अपने-अपने ढंग से इसका गेस किया कि क्या इसका किसी बजट टास्क से कुछ लेना-देना हैं जहां डांस भी शामिल हो। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा बिग बॉस ने करिश्मा को 'पार्टी तो बनती है' टास्क को अनाउंस करने की जिम्मेदारी दी। टास्क के तहत टीम को दो हिस्सों में बांट दिया गया जिसके कैप्टन पुनीत और प्रीतम चुने गए।
प्रीतम ने प्रनीत, उपेन और सोनाली को तो पुनीत ने गौतम, डाएंड्रा और अली को अपनी टीम में सेलेक्ट किया। डिंपी को किसी ने नहीं चुना और उन्हें घर में वेट्रेस का काम दिया गया गया। इस पर उपेन ने डिंपी को अपनी बात रखने के लिए उकसाया, लेकिन करिश्मा ने डिंपी को बात ही नहीं रखने दी। डिंपी को यह बात नागवार गुजरी और इसके बाद उसकी करिश्मा से लिविंग एरिया में कहा-सुनी भी हुई।
करिश्मा से हुई झड़प
इसके बाद दोनों ग्रुपों के सदस्य ने मिलकर गेस्ट लिस्ट बनाई व अपनी पार्टी को दूसरी टीम से बेहतर बनाने के लिए कई सेलिब्रिटीज को इनवाइट किया। करिश्मा ने बतौर कैप्टन इन दोनों ग्रुपों द्वारा बनाई गयी मेहमानों की लिस्ट में से अपने अनुसार नाम सेलेक्ट किये, जिसके दौरान कई बार सदस्यों से करिश्मा की झड़प भी हुई। करिश्मा ने किसी की एक न सुनी और अपनी इच्छा से विश लिस्ट बिग बॉस को सब्मिट कर दी।
जिसकी पार्टी होगी दमदार वो जीतेगा टास्क
बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को अपनी पसंद के सेलेब्स से बात करने और उन्हें पार्टी में इनवाइट करने का मौका भी दिया। अब बुधवार को प्रीतम घर के अंदर पार्टी का आयोजन करेंगे वहीं पुनीत गार्डन एरिया में। दोनों टीमों में से जिस भी टीम की पार्टी का आयोजन और गेस्ट लिस्ट बेहतर होगी वही इस टास्क को जीतेगा।
इस पार्टी के आयोजन के दौरान किन सदस्यों के बीच मतभेद होते हैं और किन के बीच दूरियां कम होती हैं, ये देखने के लिए तो बिग बॉस 8 का अगला एपिसोड देखना पड़ेगा।
आगे देखें कुछ अन्य तस्वीरें...