मुंबई. '
बिग बॉस' की लॉन्चिंग रविवार को होस्ट
सलमान खान ने की। इस बार इस शो में 15 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। जैसा कि हमने आपको बताया था कि '
बिग बॉस-6' के कंटेस्टेंट रहे इमाम सिद्दिकी dainikbhaskar.com के लिए '
बिग बॉस-8' का एनालिसिस करेंगे। जानते हैं ओपनिंग एपिसोड के बारे में क्या है इमाम की राय :
"सबसे पहले मैं शो के होस्ट अब्दुल राशिद सलीम
सलमान खान(
सलमान खान), कास्टिंग डायरेक्टर आनंद चौहान, एंडेमोल इंडिया, कलर्स टीवी और स्पेशली मेरे सभी यूनिवर्सल भाई-बहनों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मुझे 'बिग बॉस-6' में अपार्चुनिटी दी गई। विश्व शांति दिवस के अवसर पर भारत एक बड़ा और सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस-8' लॉन्च किया गया। तमाम विवादों, नाटकों और अटकलों के बावजूद अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान इसे पांचवीं बार होस्ट कर रहे हैं।"
"इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनी सोनाली राउत, जो एक मॉडल हैं। 2014 में उन्होंने 'द एक्सपोज' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया है। उनके अनुसार, वे झगड़े की बजाय प्यार में विश्वास रखती हैं। खैर, विश्व शांति दिवस के अवसर पर करने लायक कुछ तो हो। है न। शो की दूसरी कंटेस्टेंट हैं जाना-माना चेहरा करिश्मा तन्ना। उन्हें मुख्य रूप से टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने कुछ फिल्में भी की हैं। अब देखना यह है कि वे 'बिग बॉस' में क्या कर पाती हैं।"
"उपेन पटेल शो के तीसरे कंटेस्टेंट हैं, जो एक ब्रिटिश मॉडल और एक्टर हैं। उनके बारे में कम ही बात की जाए तो बेहतर। चौथी कंटेस्टेंट बनी है
सोनी सिंह, जो टीवी एक्ट्रेस हैं और निगेटिव किरदार के लिए जानी जाती हैं। राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर बने हैं शो के पांचवें कंटेस्टेंट।"
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इमाम के एनालिसिस का शेष भाग...