(फाइल फोटो : दयाबेन उर्फ दिशा वाकाणी।)
मुंबई. एक्ट्रेस दिशा वाकाणी सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लीड रोल निभा रही हैं। शो के 1500 एपिसोड्स पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर dainikbhaskar.com ने उनसे बात की और शो से जुड़े उनके अनुभव जाने। अहमदाबाद, गुजरात में जन्मीं दिशा करीब 15-16 साल से मुंबई में रह रही हैं। निजी लाइफ में वे दयाबेन की तरह ही पॉजिटिव सोच वाली हैं, लेकिन वे उनकी तरह बात नहीं करतीं, बल्कि वैसे ही बात करती हैं जैसे एक आम लड़की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के रेफरेंस से उन्हें दयाबेन का रोल मिला| जानते हैं शो और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में और क्या बोलीं :
>>शो में आपका अब तक अनुभव कैसा रहा?
शो में अब तक अनुभव काफी शानदार रहा। हालांकि, इसके 1500 एपिसोड्स पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन इसका हरदिन हमारे लिए पहले दिन जैसा है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि हम इतना लंबा सफ़र तय कर चुके हैं। मुझे यह सोचकर ख़ुशी और संतोष महसूस होता है कि मैं शो में एक पॉजिटिव सोच वाली महिला दयाबेन का किरदार निभा रही हूं। वास्तव जिंदगी में भी मैं दयाबेन जैसी ही हूं। भगवान मुझपर हमेशा मेहरवान रहते हैं और मैं जानती हूं कि वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रहते हैं।
>>आपकी हॉबी क्या है?
मुझे सोना बहुत पसंद है। सही कहूं तो जब भी मुझे समय मिलता है सो जाती हूं। यह मुझे थकानमुक्त काम करने में मदद करता है। इसके अलावा मुझे किताबें पढ़ना और सितार, बांसुरी और हारमोनियम जैसे इंस्ट्रूमेंट से सॉफ्ट म्यूजिक सुनना भी पसंद है। मैं गाना, खाना बनाना आदि कई चीजें सीखना भी चाहती हूं।
>>क्या रियल लाइफ में भी आप दयाबेन की तरह ही बात करती हैं?
वास्तविक जिंदगी में मैं दयाबेन की तरह ही बात नहीं करती, आम लड़की की तरह ही बात करती हूं। मुझे याद है जब ऑडिशन के दौरान हमारे प्रोड्यूसर असित मोदी ने पूछा था कि कैसे मैं एक ही टोन में रो लेती हूं, हंस लेती हूं और गा लेती हूं। मेरा मानना है कि मैं कभी उन्हें निराश नहीं करूंगी। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया है और मैं हमेशा उसे बनाए रखूंगी।
>> सीरियल में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रोल तो आपका ही है।
हमारा शो फिल्म 'शोले' की तरह है। जिस तरह इस फिल्म में हर किरदार का अपना महत्त्व है, ठीक उसी तरह हमारे शो में हर किरदार महत्वपूर्ण है। यह आर्टिस्ट हीरो है। कई आर्टिस्ट्स थिएटर से हैं और सभी अच्छा काम कर रहे हैं।
>>'तारक मेहता...' में आपको काम कैसे मिला?
'तारक मेहता...' करने से पहले मैं 'सीआईडी', 'आहट', 'क्राइम पेट्रोल' और खिचड़ी जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी हूं। दिलीपजी (शो के जेठालाल) के रेफरेंस से मैं असित सर से मिली। उन्हें मुझमें दयाबेन के किरदार के लिए कई संभावनाएं नजर आईं और मेरा सिलेक्शन हो गया। मुझे ख़ुशी है कि पिछले छः सालों से मैंने कभी उन्हें निराश नहीं किया।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं दयाबेन उर्फ दिशा वाकाणी के रियल लाइफ अवतार...