(शैलेश लोढ़ा)
मुंबई. पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 17 सितंबर को 1500 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा से dainikbhaskar.com ने बात की और उनके अनुभव जाने। इस बातचीत के दौरान शैलेश ने बताया कि वे देश के सबसे महंगे कवि हैं और उनका बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है। जानते हैं उन्होंने और क्या-क्या बताया :
>> शो में अब तक आपका सफ़र कैसा रहा?
अब तक की जर्नी काफी शानदार रही। शो ने इतिहास रचा है और मुझे खुद पर गर्व है कि मैं इसका हिस्सा हैं। सही बोलूं तो जब मैंने इस शो को करना शुरू किया था, तब मैंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा शो साबित होगा। मैंने कई नॉन फिक्शन शो किए हैं, लेकिन जब मैं इसके लिए सिलेक्ट हुआ तो काफी हलके में ले रहा था। इसके लिए पहले दो प्रोमो शूट करने के बाद से ही मेरी सोच बदल गई और विचार आए कि ऑडियंस को हंसाने के लिए यह कॉन्सेप्ट सफल रहेगा। भगवान की कृपा से हमें दर्शकों का खूब प्यार मिला और हम पॉपुलर हो गए।
>>शो में आप अपने निजी विचार भी रखते हैं। इसके लिए आपको आजादी है?
जी हां, मैं आभारी हूं प्रोड्यूसर असित मोदी का कि उन्होंने मुझे शो में अपने विचार रखने की मंजूरी दी है। असित ने मुझे सेंट एंड्रू कॉलेज में लाइव परफॉर्म करते देखा था और उन्होंने तय कर लिया था कि मैं उनके शो में होऊंगा। एक राइटर होने के नाते उन्होंने मुझे शो में अपने विचार रखने की आजादी दी है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इंटरव्यू के शेष अंश...