पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Interviews Of 'taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' Stars

'तारक मेहता...' : पूरे होने जा रहे हैं 1500 एपिसोड, पढ़ें टप्पू सेना के अनुभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : टप्पू उर्फ भव्य गांधी और सोनू उर्फ निधि भानुशाली।)

मुंबई. सब टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 17 सितंबर को 1500 एपिसोड पूरे कर चुका है। इस अवसर पर dainikbhaskar.com ने इसकी टप्पू सेना (टप्पू यानी भव्य गांधी, पिंकू यानी अजहर मुख़्तार शेख, सोनू यानी निधि भानुशाली और गोगी यानी कुश शाह) से बात की और शो के बारे में उनके अनुभव जानने चाहे। जानते हैं उन्होंने क्या कहा :
टप्पू उर्फ भव्य गांधी ने शेयर किए शो और पर्सनल लाइफ के अनुभव :
>>शो में अब तक की यात्रा बहुत मजेदार रही। यहां मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं तो बड़ा ही यही हुआ हूं, मेरे बचपन की यादें इस शो से जुड़ी हुई हैं। अब मुझे और क्या चाहिए। मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि शो के 1500 एपिसोड्स पूरे हो गए हैं।
>>मैं भव्य था, लेकिन साल बाद अब मैं टप्पू बन गया हूं। मां भाई के साथ-साथ मुझे भी ऑडिशन के लिए ले जाती थी। एक दिन डायरेक्टर ने मुझे देखा और फोटोशूट कराने को कहा। यह वाकई इंट्रेस्टिंग बात है कि मां मुझे शो में देखना चाहती थी और एक दिन मुझे टप्पू के रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया गया।
>>मैं पूरी जिंदगी टप्पू की तरह ही रहना चाहता हूं। इसलिए नहीं कि मुझे पैसा और नाम चाहिए, बल्कि इसलिए कि मैं इस लाइफ को एन्जॉय करता हूं।भव्य कहीं शर्मीला और डरपोक हो सकता है, लेकिन टप्पू बिंदास है। वह किसी से नहीं डरता। इसलिए मैं हमेशा के लिए टप्पू ही होना चाहता हूं।
>>मेरी उम्र 17 साल है और मैं मीठी बाई कॉलेज में पढ़ाई कर रहा हूं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए सोनू, गोली और पिंकू के अनुभव...