(फरवरी 2010 में गौतम द्वारा शेयर की गई उनकी और सलमान की फोटो)
मुंबई. सलमान खान '
बिग बॉस' के एकमात्र ऐसे होस्ट हैं, जिनपर अक्सर पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं। फिर चाहे वह पिछले सीजन के कंटेस्टेंट महक चहल, सना खान, निकेतन मढोक, एली अवराम और तनिषा मुखर्जी हों या फिर आठवें सीजन के कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी, सभी कहीं न कहीं सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट्स में हैं।
गौतम को 'बिग बॉस' के घर से ज्यादातर सदस्य नापसंद करते हैं, लेकिन सलमान हमेशा उन्हें हीरो बताते रहे हैं। खैर, अब बात करते हैं 'बिग बॉस' से बाहर की दुनिया की, तो खबरें इस बात की ओर संकेत देती हैं कि गौतम और सलमान एक-दूसरे को 2010 से जानते हैं। वे एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने एक साथ जिम भी की है।
पब्लिसिस्ट डेल भगवागर, जो 'बिग बॉस' के कई सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट्स के पीआर हैं, ने
ट्विटर पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें गौतम गुलाटी सलमान के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में से एक पर गौतम ने लिखा है, 'सलमान भैया, सोहेल भैया, मी एंड मोहित। दिलचस्प बात यह है कि इस फोटो को 21 फरवरी 2010 को शेयर किया गया है।
डेल द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों के बाद कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि सलमान और गौतम देश को बेवकूफ बना रहे हैं और इस बार का 'बिग बॉस' गौतम के लिए फिक्स किया गया है। सच्चाई क्या है, यह तो प्रोडक्शन हाउस,
सलमान खान या फिर गौतम ही बता सकते हैं।
वैसे, हाल ही में सलमान के बहनोई बने आयुष शर्मा भी गौतम के दोस्त हैं। आयुष के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौतम के साथ उनकी एक तस्वीर है, जिसे देखकर उनकी दोस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं गौतम संग सलमान और आयुष की कुछ और फोटोज...