(फाइल फोटो : जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर।)
मुंबई. पिछले दिनों ऐसी ख़बरें थीं कि टीवी की पॉपुलर जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के रिश्ते में दरार आ गई है। कहा तो यहां तक जा रहा था कि जल्द ही दोनों एक-दूसरे को तलाक दे देंगे, लेकिन जेनिफर ने तमाम ख़बरों को अफवाह बताया है। dainikbhaskar.com से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, " हमारे रिश्ते को लेकर जो ख़बरें आ रही हैं, वे मात्र अफवाह हैं। मेरे और करण के बीच सबकुछ सामान्य है।"
क्या थी खबर :
खबर थी कि 'क्रिएचर 3D' के दौरान
बिपाशा बसु से करण की नजदीकियों के चलते जेनिफर उनसे नाराज थीं। इतना ही नहीं, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और जेनिफर घर छोड़कर अलग रह रही हैं। करण भी उन्हें मनाने के मूड में नहीं हैं।