पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jhalak Ex Contestant Kushal Punjabi Turns Choreographer For Prakash Jha

'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' के लिए प्रकाश झा के कोरियोग्राफर बने कौशल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- कुशाल पंजाबी)
मुंबईः टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के एक्स प्रतियोगी कुशाल पंजाबी अब कोरियोग्राफर का काम कर रहे हैं। वो फिल्म अभिनेता प्रकाश झा को उनकी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' के लिए डांस सीखा रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री शिल्पा शुक्ला भी नजर आएंगी। कुशाल कोरियोग्राफर होने के साथ फिल्म में एक्टिंग भी कर रहे हैं।
कुशाल फिल्म के को-राइटर भी हैं, उन्होंने बताया, "मैंने फिल्म की कहानी अपने दोस्त सुहास शेट्टी के साथ शेयर की थी और उसने इसे बनाने का फैसला कर लिया। हमने बाद में स्टोरी कुछ प्रोड्यूसर्स को सुनाई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बाद में प्रकाश झा इस फिल्म के लिए राजी हो गए। इसके बाद मुझे फिल्म में एक्टिंग करने और गाना 'सेक्सीवाला पकोड़ा' कोरियोग्राफ करने का मौका मिल गया। ये बतौर राइटर और कोरियोग्राफर मेरी पहली फिल्म है। जिसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। उम्मीद है कि ये बॉक्स ऑफिस पर बेहतर करेगी।"
ये फिल्म एक बेकार फैमिली के पुनर्मिलन के बारे में है। फिल्म में शिल्पा शुक्ला कुशाल पंजाबी की बहन का रोल निभा रही हैं। गीतकार स्वानंद किरकिर और न्यूकमर सिद्धार्थ शर्मा भी शिल्पा के भाई का रोल निभा रहे हैं।