मुंबई. हाल ही में 'जोधा अकबर' के सलीम यानी अयान जुबेर रहमानी शो के सेट पर बॉलीवुड एक्टर
सलमान खान के साथ क्रिकेट खेलते देखे गए। दरअसल, करजात के एन डी स्टूडियो में जहां
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग चल रही है, वहीं 'जोधा अकबर' की शूटिंग भी चल रही है।
dainikbhaskar.com से बातचीत के दौरान अयान की मां नाजनीन जुबेर रहमानी ने कहा, "करजात के एन डी स्टूडियो में अयान का मेक-अप रूम सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट के करीब है। रात को अयान अपने शो की शूटिंग कर रहे थे, तभी वहां
सलमान खान आ गए। उन्होंने अयान का हाथ पकड़ा और उनका रियल नाम पूछा। वहां मौजूद सभी लोग हैरत में थे। दूसरे दिन भाईजान (सलमान खान) अपनी फिल्म के सेट पर क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उन्होंने अयान को देखा और तुरंत ही उन्हें बैटिंग करने का मौक़ा दे दिया। अयान ने भी मौक़ा हाथ से नहीं जाने दिया और सलमान और उनके ग्रुप में शामिल होकर क्रिकेट खेलने लगे। इतना ही नहीं, अपने फेवरेट स्टार को सामने देख अयान काफी उत्साह में नजर आए। उन्होंने खूब रन बटोरे। हालांकि, यह दूसरा मौक़ा था, जब अयान ने अपने हाथों में बैट पकड़ा था। वह लम्हा वाकई कभी न भूलनेवाला है।"
सलमान से मुलाकात के बारे में अयान ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैंने अपने फेवरेट स्टार के साथ क्रिकेट खेला।वे वाकई बहुत अच्छे हैं। हम सभी ने बहुत एन्जॉय किया।"
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं सलमान संग 'जोधा अकबर' के सलीम की कुछ फोटोज...