पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कपिल की इस हरकत से, सलमान हो सकते हैं गुस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से सुपरहिट हिट हुए कपिल शर्मा के भाव लगता है, आजकल कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं। तभी तो वो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के गुस्से तक की परवाह तक नहीं कर रहे हैं। जी हां, कपिल ने अनजाने में ही सही, लेकिन दबंग सलमान से अब पंगा तो जरूर ले लिया है।

दरअसल, कपिल को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के उद्घाटन वाले दिन एंकरिंग करना था, लेकिन उन्होंने यहां एंकरिंग करने के बजाय नखरे दिखाना ज्यादा जरूरी समझा, जबकि इसके लिए वो सवा करोड़ रूपए बतौर फीस ले चुके थे।। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कपिल वैनिटी वैन और कुछ दूसरी सुविधाएं न मिलने का हवाला देते हुए सीसीएल का मैच बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि उनकी इस हरकत से मुंबई हीरोज टीम के मालिक सोहेल खासे नाराज हैं।

वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कपिल को अपनी इस हरकत की वजह से न सिर्फ सोहेल, बल्कि सलमान की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सलमान सीसीएल के आयोजन को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।