(फाइल फोटो : दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल)
मुंबई. हाल ही में टीवी अभिनेता करण पटेल ने सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर मीडिया को बैन करने का फैसला लिया है। हालांकि, शो में उनके अपोजिट एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी मीडिया के सपोर्ट में हैं और करण के नखरों के खिलाफ हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण और अभिनेता
अर्जुन कपूर अपनी फिल्म '
फाइंडिंग फैनी' के प्रमोशन के लिए सेट पर आए थे।
इस दौरान दिव्यंका और करण के साथ उन्हें एक सीन शूट करना था। हमेशा से सेट पर देरी से पहुंचने के लिए जाने जाने वाले करण इस दिन भी देरी से पहुंचे, लेकिन दीपिका और अर्जुन ने उनका इंतजार नहीं किया और बिना शूट किए ही दूसरी जगह प्रमोशन के लिए चले गए। दीपिका और अर्जुन के जाने के बाद करण सेट पर पहुंचे और झल्लाते हुए मीडिया को दोष देने लगे कि उनके कारण वे लेट हुए। साथ ही उन्होंने सेट पर मीडिया के बैन की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि आगे से यदि सेट पर मीडिया नजर आएगी तो वे शूट नहीं करेंगे।
करण के इन नखरों को देखने के बाद दिव्यंका ने मीडिया का साथ देते हुए कहा कि उसके सपोर्ट के बिना कोई भी एक्टर पूरा नहीं है। दिव्यंका बोलीं, "मुझे किसी भी परिणाम की चिंता नहीं है। मैं वही करती हूं, जो मुझे सही लगता है। मुझे मीडिया के लोगों को दर्द पता है और मैं यह भी जानती हूं कि हमारी लोकप्रियता में उनका बहुत बड़ा हाथ है। मैं सदा उनके साथ हूं। उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सॉल्व होगा।"
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं करण पटेल और दिव्यंका त्रिपाठी की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री, तस्वीरों में...