(बिग बी के साथ 7 करोड़ रुपए जीतने वाले नरूला ब्रदर्स)
मुंबई.दिल्ली के नरूला बंधुओं ने न केवल ‘
कौन बनेगा करोड़पति’ में 7 करोड़ रुपए जीते हैं, बल्कि उनकी कहानी ने शो के होस्ट और महानायक
अमिताभ बच्चन को भी प्रभावित किया है। उनकी कहानी शेयर करते हुए बिग बी ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
बिग बी के अनुसार, “जब कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी की कहानी और इश्यूज शेयर करते हैं तो आप अपने आप उनसे जुड़ते जाते हैं। ये दो जेंटलमैन अचिन और सार्थक नरूला बिजनेस फैमिली से हैं। हाल ही में उन्हें बहुत बड़ा घाटा लगा है, जिसमें उन्होंने सबकुछ खो दिया। उनकी मां ओवेरियन कैंसर. की मरीज है। उन्हें इस बात बहुत अफ़सोस है कि वे शुरुआती दौर में मां की बीमारी का पता नहीं लगा सके और इलाज नहीं करा सके। जब वे 25 लाख रु. के प्रश्न पर पहुंचे तो मैंने महसूस किया कि वे इस बात से खुश हो रहे थे कि उनके पास मां की देखभाल के लायक रकम आ गई है।”
बिग बी ने आगे कहा, “मैं अपनी मां के काफी क्लोज हूं और उन्हें बहुत याद करता हूं। मैं नरूला बंधुओं का उनकी मां के प्रति प्यार और परवाह देखकर काफी अभिभूत हूं।”