पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • KBC 8: Delhi Brothers Become First Seven Crore Winner Of The Show

कौन बनेगा करोड़पति में दिल्‍ली के भाइयों ने जीते 7 करोड़ रुपए, 10 की मेहनत लाई रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अमिताभ बच्‍चन से 7 करोड़ का चेक लेते अचिन और सार्थक।
नई दिल्‍ली। कौन बनेगा करोड़पति के आठवें सीजन में दिल्‍ली के दो भाइयों ने 7 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अचिन और सार्थक नरूला गेम शो के स्पेशल एपिसोड में सभी 14 सवालों का सही जवाब देकर महाकरोड़पति बने। यह रकम भारत में किसी गेम शो में जीती गई अभी तक की सबसे बड़ी राशि है। उनकी इस जीत पर कौन बनेगा करोड़पति के होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन ने कहा कि दोनों ने ही जबर्दस्‍त खेल का प्रदर्शन किया और दोनों काफी प्रतिभाशाली हैं।
महाकरोड़पति बनने का सफर
अचिन मार्केटिंग मैनेजर हैं और उनके भाई सार्थक फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। अचिन पिछले 10 साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे। पिछले तीन साल से वह फाइनल प्रतियोगियों की लिस्ट में आते-आते चूक गए थे। इस बार जब उन्‍हें मौका मिला तो उन्‍होंने जीतने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। अचिन ने कहा कि उन्‍होंने केबीसी के सभी शो देखे हैं और हॉट सीट पर बैठने से पहले उन्होंने खूब तैयारी की थी। इसमें सामान्य ज्ञान की कई किताबें पढ़ी जानी भी शामिल थीं। इसके अलावा पूरे गेम के दौरान दोनों भाई काफी शांत रहे और हर सवाल का जवाब काफी आत्‍मविश्‍वास से दिया। हालांकि, सात करोड़ रुपए के मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्‍होंने चारों लाइफलाइन का भी इस्‍तेमाल किया।
मां का इलाज कराएंगे
दोनों भाई इनामी रकम से कैंसर से जूझ रही मां का इलाज कराना चाहते हैं। साथ ही, 7 करोड़ रुपए की मदद से वे अपना बिका हुआ घर भी वापस खरीदना चाहते हैं। दरअसल, उनके पिता को कारोबार में जब काफी नुकसान उठाया पड़ा था तो घर बेचने की नौबत आ गई थी।
अमिताभ ने की जमकर तारीफ
सुपरस्‍टार अमिताभ बच्चन ने नरूला भाइयों की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा, 'दोनों का खेल गजब का था। वे शायद सात करोड़ रुपए बिना किसी लाइफलाइन की मदद के भी जीत सकते थे। हर सवाल के जवाब से पहले जो उनके तर्क होते थे, मैं उससे काफी प्रभावित हुआ।'
प्रोड्यूसर भी हुए खुश
इस शो के प्रोड्यूसर सिद्दार्थ बसु ने कहा, 'हम इस तरह के पल का इंतजार शो शुरू होने के बाद से ही कर रहे थे। यह देखना खुशी की बात है कि जबर्दस्‍त प्रतिभाशाली अचिन और सार्थक ने महा जैकपॉट का सफर पूरा किया।'
आगे की स्‍लाइड्स में देखें शो के दौरान की तस्‍वीरें