पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'कॉमेडी नाइट्स में पलक का किरदार हुआ फेमस, अब फिल्म में मिल रहा काम'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पलक का किरदार करने वाले टीवी एक्टर किक्कु शारदा से जब हमने बात की तो उन्होंने अपने अपने शो के बारे में कई बातें बताईं। इंटरव्यू के जरिए जानें उनके बारे में काफी कुछ।
क्या आपको लगता है गुत्थी के जाने से पलक का किरदार ज्यादा खुलकर सामने आया?
जी बिलकुल, गुत्थी के जाने के बाद पलक को नई पहचान मिली है। अब लोग उसके बारे बात कर रहे हैं और किरदार की सराहना हो रही है। मैं पलक को हमेशा एक स्वतंत्र किरदार के रूप में ही देखता हूं जिसे अपने शरीर और अंदाज की कोई झिझक नहीं है। वो अपने में खुश रहती है। सुनील के जाने के बाद मैंने पलक के किरदार को नए सिरे से आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत की।
किन एपिसोड में आपका सोलो परफॉर्मेंस सराहा गया?
जब मैंने करीना के सामने 'कभी खुशी कभी गम' की पू का किरदार निभाया तो उसका फीडबैक बहुत शानदार मिला। यहां तक कि उस किरदार के एटीट्यूड को देखकर करीना खुद हैरान थीं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वाले एपिसोड में मैं लच्छा के किरदार में आया था। इसमें मैंने रणवीर के साथ डांस कॉम्पीटिशन किया था जो लोगों को पसंद आया।
शो में आपकी इतने एक्टर-डायरेक्टर्स से मुलाकात हुई। क्या किसी ने फिल्म ऑफर की?
हां, 'हैप्पी न्यू ईयर' में एक छोटा रोल कर रहा हूं। डायरेक्टर फराह खान हमारे शो पर आई थीं। तभी उन्होंने ये रोल ऑफर किया था। उनकी फिल्म में भी मैं महिला का किरदार कर रहा हूं लेकिन वो पलक से काफी अलग है।
दुलारी का किरदार क्यों नहीं चल सका?
दरअसल गुत्थी की जगह दुलारी को कुछ ज्यादा जल्दी लाया गया। तुलना हुई और दुलारी (गौरव गेरा) को बहुत कटाक्ष झेलने पड़े। हालांकि गौरव एक अच्छे कलाकार हैं। उन्हें इस वक्त शो में लाया जाता तो ज्यादा फायदा होता।