पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Manish Malhotra's Assistatnt To Design Ethnic Dresses For Sonali Bendre

मनीष के असिस्टेंट बनाएंगे सोनाली की एथनिक ड्रेसेज़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्मों में ठीक-ठाक पारी खेलने के बाद सोनाली बेंद्रे ने टीवी में रिएलिटी शो जज के तौर पर एंट्री ली। अब वे एक फिक्शन शो के जरिए एक्टिंग भी करने जा रही हैं। लाइफ ओके चैनल पर जल्द ही शुरू होने वाले इस शो का नाम है, "अजीब दास्तां है ये।'

शो में सोनाली को इंडियन लुक में दिखना है। उनकी ड्रेसेज़ तैयार करने की जिम्मेदारी पहले डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को सौंपी गई थी। चूंकि मनीष अपने दूसरे असाइनमेंट में व्यस्त थे तो ये काम नहीं ले सके।
इसके बाद मनीष के साथ कई साल से काम रहे अन्य डिजाइनर को सोनाली के लिए ड्रेसेज़ बनवाने को कहा गया है। शो में सोनाली के साथ अपूर्व अग्निहोत्री की मुख्य भूमिका है।