पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिलिए 'सतरंगी ससुराल' की आरुषि से, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : मुग्धा चाफेकर)
मुंबई.साल 2006 में टीवी पर एक ऐतिहासिक धारावाहिक प्रसारित हुआ करता था, जिसनें दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। इस धारावाहिक का नाम था 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान'। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो में पृथ्वीराज और संयोगिता की जोड़ी सभी को खूब भाती थी। इस जोड़ी को परदे पर जिया था अभिनेता रजत टोकस और मुग्धा चाफेकर ने।
रजत आजकल लोकप्रिय शो 'जोधा अकबर' में अकबर का किरदार निभा रहे हैं और मुग्धा ने हाल ही में 'सतरंगी ससुराल' के जरिए टीवी पर वापसी की है। इस सीरियल में वे अभिनेता रविश देसाई के अपोजिट लीड रोल (आरुषि) निभा रही हैं। जानते हैं उनके बारे में कुछ बातें :
मुंबई में हुआ था जन्म :
मुग्धा चाफेकर का जन्म 24 मार्च 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। यहीं के रुपारेल कॉलेज माटुंगा से इंग्लिश लिटरेचर में वे मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं।

5 साल की उम्र से कर रही हैं एक्टिंग :

मुग्धा को लोग 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' की 'संयोगिता' के रूप में ज्यादातर जानते हैं, लेकिन वे तब से एक्टिंग कर रही हैं, जब वे मात्र 5 साल की थीं। उन्होंने धर्मेन्द्र और सचिन के साथ फिल्म 'आजमाइश' (1995) में काम किया है।

वे साल 2003 में प्रसारित हुए पॉपुलर शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे 'धरम वीर' (2008), 'मेरे घर आई एक नन्हीं परी' (2009) और 'सजन रे झूठ मत बोलो' (2009-2012) जैसे कुछ टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिंदास चैनल पर प्रसारित हो रहे शो 'हल्ला बोल' से टीवी पर वापसी की है।


आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं, उनके कुछ ख़ास अंदाज...