पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mika Singh And Shaan On The Set Of 'F.I.R.'

'F.I.R.'के सेट पर मीका और शान, देखें 'चंद्रमुखी चौटाला' संग Pics

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाएं से, 'F.I.R.' के सेट पर मीका, कविता कौशिक और शान)

मुंबई. सिंगर से बॉलीवुड अभिनेता बने मीका सिंह और शान हाल ही में सब टीवी के पॉपुलर शो 'एफआईआर' के सेट पर नजर आए। दरअसल, वे यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ही स्टार्स ने 'एफआईआर' की पूरी स्टार कास्ट के साथ खूब एन्जॉय किया। खासतौर से चंद्रमुखी चौटाला(कविता कौशिक) और बजरंग पांडे (आमिर अली) के साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग ने ऑडियंस का खूब एंटरटेनमेंट किया।
इस बारे में कविता कौशिक ने बताया, "यह पहला मौक़ा नहीं था, जब मीका 'एफआईआर' के सेट पर आए थे। इससे पहले भी वे अपने सॉन्ग 'दमादम मस्तकलंदर' के प्रमोशन के लिए सेट पर आ चुके हैं। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमने कई इवेंट्स एक साथ किए हैं। जहां तक शान की बात है, तो वे काफी शानदार सिंगर हैं। इस दौरान सेट पर कॉमेडी और सिंगिंग का फनी मिक्सचर देखने को मिला।" यह एपिसोड अगले सप्ताह प्रसारित होगा।
गौरतलब है कि 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' का प्रोडक्शन मीका सिंह, सुनील अग्निहोत्री और वंदना जैन ने किया है, जबकि इसके निर्देशक सुनील अग्निहोत्री हैं। फिल्म में मीका और शान के अलावा ग्रेबिएला बरटांटे, अनुपम खेर, राजपाल यादव, असरानी, विंदू दारा सिंह और सनी लियोनी की अहम भूमिका है। फिल्म 26 सितंबर को रिलीज हो रही है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं शो के सेट पर कविता कौशिक संग मीका और शान की तस्वीरें...