पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Personal Life Pics Of Babitaji Aka Munmun Dutta

रियल लाइफ में ऐसी हैं 'जेठालाल' की 'बबिताजी' की अदाएं, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : मुनमुन दत्ता)

मुंबई. छोटे पर्दे के हास्य धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 सितंबर को अपने 1500 एपिसोड्स पूरे कर चुका है।सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस हास्य धारावाहिक की शुरुआत 28 जुलाई, 2008 से हुई थी। अब भी जिस तरह इसने लोगों को बांध रखा है, उससे साफ होता है कि यह अभी और लंबी पारी खेलेगा।

सीरियल में जेठालाल और दया भाभी के बाद मिस्टर अय्यर व उनकी पत्नी बबिता अय्यर यानी मुनमुन दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल, हम बात कर रहे हैं मुनमुन दत्ता की, जो सीरियल में मिस्टर अय्यर की पत्नी बबिता अय्यर का किरदार निभा रही हैं। बबिता सीरियल का वह कैरेक्टर है, जिस पर जेठालाल हमेशा फिदा रहते हैं। आइए, जानते हैं उनकी निजी लाइफ के बारे में कुछ बातें :

बंगाली बाला हैं मुनमुन :

इस बंगाली बाला का जन्म 23 सितंबर, 1987 को हुआ था। वे कोलकाता से हैं। मुनमुन अब तक कई टीवी चैनलों और मैगजीन्स के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। मुनमुन दत्ता एक मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। 'तारक मेहता...' में उनका किरदार उनके हॉट अंदाज के बिल्कुल विपरीत है।

'तारक मेहता...' से मिली पहचान :

मुनमुन 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘हॉलिडे’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म की डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट थीं। इस फिल्म को पाकिस्तान फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहा भी गया था। फिल्म के मुख्य कलाकार डिनो मारिया और कश्मीरा शाह थीं। मुनमुन दत्ता को असली पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक से मिली। सीरियल में वे कृष्णन अय्यर की पत्नी बबिता अय्यर के रूप में हैं। सीरियल में इनकी जोड़ी इसलिए भी मजेदार नजर आती है कि जहां कृष्णन का रंग सांवला है। वहीं, मुनमुन बहुत गोरी हैं। धारावाहिक में जेठालाल अक्सर बबिता से फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं।

बहुत पुराना है 'जेठालाल' से रिश्ता :

जेठालाल और बबिता का रिश्ता बहुत पुराना है। बबिता यानी मुनमुन दत्ता और जेठालाल यानी दिलीप जोशी इस सीरियल के पहले ‘हम सब बाराती’ सीरियल में भी नजर आ चुके हैं।

विवाद और नखरे :

मुनमुन के साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शूटिंग में अगर कोई ऐसा शॉट आए, जहां उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं। उनकी इस आदत के चलते यहां तक कहा जाता है कि डायरेक्टर उन्हें कई एपिसोड से आउट भी कर चुके हैं, लेकिन मुनमुन फिर भी अपनी बात पर अडिग रहती हैं। इसके अलावा, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वे कृष्णन अय्यर (तनुज महाशब्डे) की पत्नी की भूमिका में हैं।

कृष्णन का रंग सांवला है और खुद का रंग गोरा होने के कारण शुरुआत में मुनमुन को यह रोल करने (कृष्णन की पत्नी) में आपत्ति थी। उनके नखरे यहीं पर खत्म नहीं होते। सीरियल में एक शॉट होली खेलने को लेकर था, जिसमें गोकुलधामवासी एक-दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आते हैं। इस शॉट के दौरान मुनमुन ने साफ मना कर दिया था कि कोई उन्हें रंग लगाने के लिए न छुए।

बताया जाता है कि मुनमुन की इसी बात से चिढ़कर उन्हें सबक सिखाने के लिए डायरेक्टर ने उन्हें कई एपिसोड से बाहर कर दिया था। हालांकि, इस बारे में मुनमुन का यह कहना था कि कोलकाता में रह रहे उनके पिता बीमार हैं, इसलिए वे कुछ समय के लिए छुट्टी पर जा रही हैं।

अगली स्लाइड्स में देख सकते हैं बबिता उर्फ मुनमुन दत्ता की निजी लाइफ की कुछ तस्वीरें, जिनमें वे कहीं सिंगल, कहीं बॉलीवुड स्टार्स संग तो कहीं दोस्तों संग नजर आ रही हैं...