पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Personal Life Pics Of Tv Actress Hina Khan

Pix: बंद हो सकता है शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', देखें 'अक्षरा' के रियल अवतार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : हिना खान)

मुंबई. हाल ही में खबर आई है कि स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी वजह शो की लगातार गिरती टीआरपी है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। एक्ट्रेस हिना खान इस शो में लीड किरदार निभा रही हैं।
कौन हैं हिना :

हिना को ज्यादातर लोग 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा के रूप में जानते हैं। वे साल 2009 से इस सीरियल को लीड कर रही हैं। बता दें कि उन्होंने टीवी पर एंट्री भी इसी शो से मारी थी। 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में जन्मी हिना एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक मॉडल भी हैं।
अफेयर को लेकर रहीं चर्चाओं में :
हिना खान को टीवी पर जितनी पॉपुलैरिटी मिली, निजी लाइफ में भी वे उतनी ही चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि वे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर जयंत जायसवाल को डेट कर रही हैं। सूत्रों ने दावा किया था कि उनके और जयंत के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा। इसके पहले उनका नाम शो के डायरेक्टर नीरज बालिया के साथ जुड़ चुका है, लेकिन खुद हिना ने अफेयर की खबरों को गलत बताया था। दिलचस्प बात यह है कि इसके कुछ समय बाद ही दोनों का रिश्ता टूटने की खबरें भी मीडिया में छाई रही थीं

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं हिना खान की रियल लाइफ की कुछ तस्वीरें...