मुंबई. '
बिग बॉस 8' के होस्ट
सलमान खान ने शनिवार को खुलासा किया है कि BB08 फ्लाइट में सफ़र कर रहे पैसेंजर्स घर में शिफ्ट होंगे। उन्होंने दर्शकों को इस घर की तस्वीरें भी दिखाईं। हालांकि, पैसेंजर्स अभी तक इस बात से अनजान हैं।सलमान ने खुद ऑडियंस को कहा है कि पैसेंजर्स को लग रहा है कि उन्हें एयरक्राफ्ट में हिउ रहना है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।
बता दें कि 'बिग बॉस' के नए घर में पहले के सीजंस की तरह ही किचन, डायनिंग एरिया, बेडरूम्स, लिविंग एरिया और कन्फेशन रूम सब कुछ है। जल्द ही सभी पैसेंजर्स को इस घर में शिफ्ट किया जाएगा। कैसा है 'बिग बॉस' का नया घर, आगे कि स्लाइड्स में देख सकते हैं तस्वीरें...