पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raja Choudhary Ties A Knot With Delhi Based Friend Shveta Sood

श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने की दूसरी शादी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
[फोटो- राजा चौधरी, श्वेता सूद]
मुंबई: टीवी के कंट्रोवर्शियल एक्टर और बिग बॉस सीजन-2 के कंटेस्टेंट रहे राजा चौधरी ने श्वेता सूद से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। श्वेता दिल्ली की रहने वाली है और किसी कंपनी में ह्यूमन रिसोस प्रोफेशनल के तौर पर काम करती है। राजा ने अपनी शादी की खबर सोशल नेटवर्किंग साइट पर दी।
अपने विवादों के चलते सुर्खियों में आए राजा चौधरी की यह दूसरी शादी है। 1998 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से शादी की थी और 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद श्वेता तिवारी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिनव कोहली से 2013 में शादी कर ली।
वैसे, यह संयोग की बात है कि जिस लड़की से राजा ने दूसरी शादी की, उनका नाम भी श्वेता है। शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, “मेरे माता पिता मेरी शादी को लेकर चिंतित थे, वह चाहते थे कि मैं दोबारा शादी करूं, लेकिन सही लड़की की तलाश थी, तब मुझे श्वेता सूद के बारे में ख्याल आया। वह बहुत ही क्यूट हैं और हर चीज समझती हैं"।
राजा ने अपनी शादी का एल्बम फेसबुक पर शेयर किया है। आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर देख सकते है राजा-श्वेता का वेडिंग एल्बम-