मुंबई. टीवी पर्सनालिटी और मॉडल
डिआंड्रा सॉरेस के प्रेग्नेंट होने की खबर है। यदि सूत्रों पर यकीन करें तो डिआंड्रा की प्रेग्नेंसी के कारण सलमान ने
'Bigg Boss 8' छोड़ने की धमकी दी है।
एक सूत्र ने खुलासा किया है, "डिआंड्रा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद सलमान काफी नाराज हैं। उन्होंने क्रिएटिव टीम से साफ-साफ कहा कि यदि कंटेस्टेंट्स इस तरह के काम करेंगे तो वे इस शो को नहीं करेंगे।सलमान ने यह सीजन भी बीच में ही छोड़ने की धमकी दी है। उनके अनुसार, 'बिग बॉस' एक फैमिली शो है और इस तरह के केसेस के कारण उनकी (सलमान की) छवि पर सवाल उठते हैं।"
सूत्र यह भी बताते हैं कि सलमान ने डिआंड्रा को घर से बाहर करने की मांग की है। खबर यहां तक है कि मेकर्स ने सलमान की बात मानते हुए डिआंड्रा को बाहर करने का फैसला कर लिया है।
बताया जा रहा है कि गौतम से नजदीकियां बढ़ने के बाद डिआंड्रा प्रेग्नेंट हुई हैं और यदि वास्तव में ऐसा है तो जल्द ही गौतम को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'बिग बॉस' के सेट पर सलमान और डिआंड्रा की कुछ फोटोज...