पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BB8: Sambhavna Seth To Visit Gautam Gulati Inside The House

अपने करीबी दोस्त से मिलने 'बिग बॉस' के घर जाएगी ये एक्ट्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(संभावना सेठ)
मुंबई: गौतम गुलाटी से मिलने के लिए जल्द ही एक और गेस्ट 'बिग बॉस 8' के घर मेहमान बनेंगी। गौतम इस रियलिटी शो में प्रतियोगी है। ऐसी खबरें हैं कि गौतम की करीबी दोस्त संभावना सेठ शो के सेट पर विजिट करने वाली हैं।
टेलीविजन का चर्चित एक्ट्रेस संभावना सेठ 'बिग बॉस' की एक्स-कंटेस्टेंट रह चुकी है। वो इस रियलिटी शो के दौरान गौतम से मुलाकात करेंगी। इस अभिनेत्री ने सरप्राइज विजिट के बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट पर जिक्र किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं अपने प्यारे दोस्त गौतम गुलाटी से मिलने बिग बॉस के घर आज जा रही हूं। उनके दोस्त के लिए कोई मैसेज है क्या।"
संभावना जब 'बिग बॉस' के घर में थीं, तब उन्हें आक्रामक स्वभाव के लिए जाना जाता था। ऐसे में अब जब 'बिग बॉस' के घर पहुंचेंगी तो उनका स्वभाव देखने लायक होगा।