('सत्यमेव जयते' के प्रोमो का एक सीन)
मुंबई.
आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का तीसरा सीजन अगले महीने शुरू हो रहा है। हाल ही में इस शो का फर्स्ट प्रोमो माइक्रोब्लॉगिंग साइट
ट्विटर पर लॉन्च किया गया है। इस प्रोमो के साथ आमिर ने लिखा है, "दोस्तों, सत्यमेव जयते का तीसरा सीजन 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
पहला प्रोमो देखें और बताएं कि इसके बारे में आप क्या सोचते हैं।" बता दें कि इस टीजर में एक बस कंडक्टर यात्रियों के टिकट काट रहा है, इस बीच उसकी नजर एक लड़के पर पड़ती है, जो बस में बैठी एक लड़की को घूर रहा है। कंडक्टर उसे सलाह देता है, "भाई 'सत्यमेव जयते' फिर से शुरू हो रहा है। संडे को सुबह 11 बजे। तुम देखना जरूर।"
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं आमिर का ट्वीट और 'सत्यमेव जयते' का प्रमोशनल वीडियो...