मुंबई. '
बिग बॉस-8' के पहले वीकेंड में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर शो के मेहमान बने। दोनों सितारों की उपस्थिति ने शाम को मस्ती और उल्लास से भर दिया। इस दौरान शाहिद और श्रद्धा ने BB08 फ्लाइट का दौरा किया। अपने बीच बॉलीवुड के इन सितारों को देखकर सभी पैसेंजर्स ख़ुशी से झूम उठे। हालांकि, इस दौरान सीक्रेट सोसाइटी द्वारा दिए जा रहे कार्यों से परेशान पैसेंजर्स की मुसीबत तब और बढ़ गई, जब शाहिद ने अपने कुछ टास्क उन्हें पूरे करने को दिए।एपिसोड के आखिरी में सलमान ने शाहिद और श्रद्धा के साथ डांस कर सभी का खूब मनोरंजन किया।दर्शक इस एपिसोड को रविवार(28 सितंबर) को '
बिग बॉस 8 : वीकेंड के वार' के अंतर्गत देख सकते हैं।
बता दें कि शाहिद और श्रद्धा अपनी अपकमिंग फिल्म '
हैदर' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस' के सेट पर गए थे।
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहिद और श्रद्धा के अलावा तब्बू, के के मेनन और इरफ़ान खान भी अहम भूमिका में हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर और विशाल भरद्वाज ने इसे प्रोड्यूस किया है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे शाहिद-श्रद्धा की तस्वीरें...