('झलक दिखला जा' के सेट पर डांस करते शक्ति मोहन और तुषार)
मुंबई. डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा- सीजन 7' की कंटेस्टेंट शक्ति मोहन के साथ इन दिनों कुछ ठीक नहीं हो रहा है। कुछ दिन पहले खराब सेहत की वजह से उनकी शूटिंग मिस हो गई थी और अब उनके कोरियोग्राफर पार्टनर तुषार का फाइनल एपिसोड के लिए रिहर्सल के दौरान चोट लग गई है।
सेट पर मौजूद सोर्स के मुताबिक शक्ति और उनके पार्टनर तुषार फाइनल एपिसोड के लिए रिहर्सल कर रहे थे। उसी दौरान तुषार अचानक स्टेज से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर पर चोट आई है। तुषार को कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया , जहां उनकी एक माइनर सर्जरी हुई।
डांसिंग शो 'झलक दिखला जा-7' के टॉप 4 कंटेस्टेंट में करण टैकर, आशीष शर्मा, मौनी रॉय और शक्ति मोहन शामिल है। शो के विजेता की घोषणा 20 सितंबर को होगी।