मुंबई. सभी जानते हैं कि ‘
बिग बॉस’ के घर में कंटेस्टेंट्स को कठिन टास्क ही पूरे नहीं करने होते, बल्कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कुछ शर्तों को भी मानना होता है। ये शर्तें उनके एग्रीमेंट में शामिल होती हैं, जो वाकई चौंकाने वाले हैं। जैसे- यदि कंटेस्टेंट्स घर के अंदर किसी प्रॉपर्टी को नुक्सान पहुंचाते हैं तो उन्हें 50 लाख रुपए का हर्जाना भुगाना होगा। इसके अलावा सिचुएशन क्रिएट करने के लिए कंटेस्टेंट्स किसी को भी उकसा सकते हैं।
शो के कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स ने एग्रीमेंट में होने वाले कुछ नियम और शर्तें dainikbhaskar.com से शेयर किए हैं। हालांकि, उन्होंने हमें इस एग्रीमेंट की कॉपी तो नहीं दिखाई, लेकिन उन्होंने जो-जो वर्बली बताया, वह हम आपको बताते हैं:
1.शो ख़त्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स यह नहीं कह सकते कि यह स्क्रिप्टेड था।
2.कंटेस्टेंट्स ‘बिग बॉस’ के प्रोडक्शन की प्रोसेस किसी से शेयर नहीं कर सकते।
3.एक बार घर के अंदर जाने के बाद कंटेस्टेंट्स बाहर नहीं आ सकते। यदि ऐसा होता है तो उन्हें एक करोड़ रुपए हर्जाने के रूप में चुकाने होंगे।
4.घर के अंदर यदि किसी प्रॉपर्टी को क्षति पहुंची तो 50 लाख रुपए का हर्जाना भरना होगा।
आगे की स्लाइड्स में 'बिग बॉस-8' के घर की तस्वीरों के साथ पढ़िए शेष शर्तें...