मुंबईः अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग मूवी '
हैदर' के प्रमोशन में काफी मेहनत कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वो बुधवार को
हनी सिंह के रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर पहुंची। हालांकि, इस दौरान उनके साथ फिल्म के हीरो
शाहिद कपूर नहीं थे, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर
विशाल भारद्वाज दिखाई दिए।
'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर श्रद्धा मोनोक्रोम लेक ब्लैक एंकल स्ट्रिप ड्रेस में नजर आईं, जो Diane Von Furstenberg कलेक्शन की थी। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक सेंडल, हाथों में वॉच और लिपस्टिक लगा रखी थी। श्रद्धा ने पॉनीटेल चोटी बांध रखी थी। इवेंट के दौरान वो
यो यो हनी सिंह के साथ बतौर जज बनकर बैठीं। साथ ही, उन्होंने कई पोज भी दिए। उन्होंने शो में गाना गाया और हनी सिंह के रैप पर डांस भी किया। शो की होस्ट गौहर खान भी इस मौके पर स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नोबेल 'हेमलेट' पर आधारित है, जिसकी शूटिंग
जम्मू और
कश्मीर में हुई है। विशाल भारद्वाज ने डायरेक्शन के साथ फिल्म में संगीत भी दिया है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
आगे देखें सॉन्ग लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे शाहिद-श्रद्धा की तस्वीरें...