पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Siddharth And Parineeti In Comedy Nights With Kapil

हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए सिद्धार्थ-परिणीति, जब राजू ने दिखाया ये अवतार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'हंसी तो फंसी' की लीड जोड़ी परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी प्रमोशन के सिलसिले में उनका इस बार का पड़ाव रहा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'। बीते दिन इन्होंने कपिल शर्मा के इस शो में प्रमोशन के साथ-साथ खूब मस्ती भी की।
इन दोनों स्टार्स का लुक वाकई जबर्दस्त लग रहा था और एक-दूसरे के साथ ये दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। बाकी जहां तक फिल्म की बात है तो ट्रेलर में तो इनकी केमेस्ट्री सामने आ ही गई है, साथ ही 'कॉमेडी नाइट्स' के सेट पर भी इनकी पार्टनरशिप देखने लायक थी।
बाकी कपिल और उनके साथियों का तो कहना ही क्या। कपिल अपने एवरग्रीन पंचेस के साथ सबको हंसाते रहे और राजू का औरत वाला कैरेक्टर भी सभी को खूब पसंद आया। खुद परिणीति और सिद्धार्थ हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए फिल्म के प्रमोशन के साथ परिणीति-सिद्धार्थ ने कैसे की मस्ती...