(फाइल फोटो : सोनाली बेंद्रे)
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे टेलीविज़न की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनने जा रही हैं। खबर है कि वे अपने डेब्यू शो 'अजीब दास्तां है ये' के लिए चार लाख रुपए प्रति एपिसोड मेहनताना लेंगी। इंडस्ट्री से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, "कथित तौर पर सोनाली ने अपने डेब्यू शो के लिए 4 लाख रुपए चार्ज किए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए प्रोड्यूसर एकता कपूर को लगता है कि शो में सोनाली को लेना उनके लिए फायदे का सौदा होगा।" बता दें कि अब तक टीवी पर सबसे महंगी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को माना जाता है, जिनका मेहनताना ('पवित्र रिश्ता' के लिए) 90 हजार से 1.15 लाख रुपए प्रति एपिसोड है।
रियलिटी शोज कर चुकी हैं जज :
सोनाली ने बॉलीवुड की 'दिलजले'(1996), 'सरफरोश' (1999), 'जिस देश में गंगा रहता है' (2000) और 'चोरी-चोरी' (2003) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वे टीवी पर 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'इंडियन आइडल' और 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' जैसे शोज जज कर चुकी हैं।
हाल ही में रिलीज हुआ है प्रोमो :
सोनाली के डेब्यू शो का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें सोनाली और अपूर्व आपस में नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शो की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है। शो में सोनाली और अपूर्व के अलावा हर्ष छाया भी अहम भूमिका में होंगे। जल्द ही यह शो लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगा।
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ चुनिंदा टीवी एक्ट्रेसेस के मेहनताने के बारे में...