(फाइल फोटो : सोनाली राउत)
मुंबई. '
बिग बॉस-8' में एलिमिनेशन का सिलसिला शुरू हो गया है और सोनाली राउत एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। हालांकि, इस एलिमिनेशन में एक ट्विस्ट यह है कि सोनाली BB08 फ्लाइट से बाहर हुई हैं, लेकिन वे शो से आउट नहीं हैं। उन्हें कुछ समय के लिए किसी कमरे में रोका जाएगा। अब बात करते हैं कि यह ट्विस्ट आया कहां से?
दरअसल, होस्ट
सलमान खान को लगता है कि किस कंटेस्टेंट को पहले ही सप्ताह एलिमिनेट कर देना सही नहीं है। शो से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों ने खुलासा किया है कि शो की क्रिएटिव टीम के साथ 2 घंटे तक सलमान की मीटिंग चली और इस बात पर फैसला लिया गया कि सोनाली के एलिमिनेशन को रोका जाए। यही कारण है कि शनिवार को कोई भी एविक्शन इंटरव्यू नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि बीते दिनों के गुरुवार के एपिसोड में पहले एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेशन किए गए थे। जिसमें नतासा स्टेनकोविक को सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स(6) ने नॉमिनेट किया था, जबकि सुकीर्ति को 5 लोगों ने नॉमिनेट किया था। इसके अलावा सीक्रेट सोसाइटी ने भी दो कंटेस्टेंट गौतम और सुशांत को नॉमिनेट किया था। यानी इस बार सोनाली, नतासा, गौतम और सुकीर्ति में से किसी एक को शो से बाहर होना था, लेकिन सलमान की दरियादिली से यह न हो सका।