पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Bigg Boss-8:घर से एविक्ट होते ही सोनाली ने लगाए प्रोड्यूसर पर आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : सोनाली राउत)
मुंबई. 'बिग बॉस' के आठवें सीजन को शुरू हुए अभी एक ही सप्ताह हुआ है और 'द एक्सपोज' गर्ल सोनाली राउत रेस से बाहर हो गई हैं। शो से एविक्ट होने के बाद सोनाली ने अपनी फिल्म '100 परसेंट यूजलेस'(फिलहाल, फ्लोर पर) के प्रोड्यूसर पर आरोपों की झड़ी लगा दी है कि उनके कारण वे 'बिग बॉस' में बहुत ही कम समय तक रह पाईं। हालांकि, 'बिग बॉस' के घर में पहले दिन से ही सोनाली का व्यवहार अलग था।
वे अक्सर अकेली और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अनफ्रेंडली नजर आईं। जाहिरतौर पर सलमान खान भी इतने जल्दी उनके बाहर होने से हैरान थे। शो से बाहर होने के बाद सोनाली में कहा, "मैं वहां मौज मस्ती करने गई थी। मुझे उम्मीद थी कि खुद को प्रदर्शित करने का ज्यादा से ज्यादा मौक़ा शो में मिलेगा। खैर, मुझे सलमान खान से इंटरेक्ट होने का मौक़ा मिला, इससे ज्यादा एक लड़की और क्या उम्मीद कर सकती है।