मुंबई: सोमवार रात म्यूजिकल जोड़ी मीत ब्रदर्स (मनमीत और हरमीत) ने सक्सेस पार्टी ऑर्गनाइज की। बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार्स से भरे इस बैश में सुनील ग्रोवर यानी 'गुत्थी' ने शिरकत की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही वे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की टीम के साथ वापसी करेंगे। हालांकि, शो का नाम और कंटेंट डिफरेंट होगा। पार्टी में शामिल हुए कई स्टार्स...
सोनू निगम, मीका सिंह, कैलाश खेर, सुखविंदर सिंह, मोनाली ठाकुर, कनिका कपूर समेत म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज मीत ब्रदर्स को बधाई देने पहुंचे। राखी सावंत, जिजेल ठकराल, युविका चौधरी, करन मेहरा, निशा रावल, विवियन दसेना, रश्मि देसाई जैसे टीवी स्टार्स भी पार्टी एन्जॉय करते हुए देखे गए।
आगे की स्लाइड्स पर देखें, मीत ब्रदर्स के बैश में शामिल हुए बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की फोटोज....