(फोटोशूट के दौरान सुरभि ज्योति।)
मुंबई. 'कुबूल है' फेम जोया उर्फ सुरभि ज्योति ने हाल ही में एक सिजलिंग फोटोशूट कराया है। उनका यह फोटोशूट जॉर्डन के फेमस लाल समुद्र में लिया गया है। इन तस्वीरों में सुरभि ने लाल रंग का आउटफिट और मेटैलिक ज्वैलरी पहनी हुई है। इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरें कॉकटेल ड्रेस में भी ली गई हैं।
जल्द ही सुरभि के फैन्स उनका यह अवतार टेली कैलेंडर-2015 में देख सकेंगे। अपनी जॉर्डन यात्रा और शूटिंग के अनुभवों के बारे में सुरभि ने बताया, "मुझे दोनों ही आउटफिट बहुत पसंद हैं। रेड ड्रेस में मेरा लुक राजकुमारियों जैसा होता है, जबकि कॉकटेल ड्रेस शूट के बाद नाइट आउट के लिए कम्फर्ट होता है। शूट के लिए यह मेरी पहली जॉर्डन यात्रा थी। वहां की
खूबसूरत लोकेशंस, फोटोशूट सभी काफी यादगार रहे। हालांकि, वहां सिर्फ एक दिन के लिए ही गई थी, लेकिन मन कर रहा था कि मैं वहां कुछ दिन और रुकूं।"
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं सुरभि ज्योति के इस फोटोशूट के दौरान की कुछ तस्वीरें...