पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' 1500 Episodes Cake Cake Cutting Pictures

Pix: 'तारक मेहता...': 1500 एपिसोड्स का जश्न, दया ने जेठा को खिलाया केक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जेठालाल को केक खिलातीं दयाबेन)

मुंबई. सब टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपने 1500 एपिसोड्स पूरे करने जा रहा है। हालांकि, इसका 1500वां एपिसोड 17 सितंबर को प्रसारित किया गया, लेकिन इसकी स्टार कास्ट ने इसे पहले ही सेलिब्रेट कर लिया था। हाल ही में दयाबेन (दिशा वाकाणी), जेठालाल (दिलीप जोशी), आत्माराम भिड़े (मंदार चंदवाडकर), चंपकलाल (अमित भट्ट), टप्पू (भव्य गांधी), गोगी (समय शाह) और सोनू (निधि भानुशाली) सहित शो की स्टार कास्ट और प्रोड्यूसर असित मोदी ने केक काटकर इसका जश्न मनाया।
दयाबेन उर्फ दिशा वाकाणी ने केक काटकर जेठालाल यानी दिलीप जोशी सहित वहां मौजूद सभी मेंबर्स को खिलाया। इस दौरान पूरी स्टार कास्ट काफी खुश नजर आ रही थी। गौरतलब है कि इस हास्य धारावाहिक की शुरुआत 28 जुलाई, 2008 से हुई थी।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं इस केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीरें...