(ब्लड डोनेशन की अपील करतीं बबिताजी उर्फ मुनमुन दत्ता)
मुंबई. 8 दिसंबर को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली की मां पुष्पा भानुशाली ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाया था। मुंबई के नटराज मार्केट में लगाए गए इस कैंप में 'तारक मेहता...' की टप्पू सेना के सदस्य टप्पू (भव्य गांधी) और गोली (कुश शाह) ने भी हिस्सा लिया। वे लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करते नजर आए।
dainikbhaskar.com से बातचीत के दौरान पुष्पा भानुशाली ने कहा, "हर साल पूरे देश से 35 से 40 हजार मरीज कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए टाटा हॉस्पिटल आते हैं। इलाज में हर दिन 180 से 200 बोतल ब्लड की जरूरत पड़ती है। इनमें कुछ ऐसे मरीज भो होते हैं इस लाइलाज बीमारी से जिंदगी की जंग जीतने के लिए अपना घर, ज्वैलरी और हर कीमती चीज बेच देते हैं। यह जानने के बाद मैंने और मेरे भाई कमलेश ने मरीजों के लिए ज्यादा से ज्यादा ब्लड इकठ्ठा करने का फैसला लिया। आने वाले दिनों में हम मरीजों की जरूरत को पूरा करने के लिए इस तरह के कुछ और कैंप भी आयोजित करेंगे।"
इस दौरान dainikbhaskar.com ने निधि से भी बात की। उन्होंने बताया, "यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि जरूरतमंदों की मदद करें।हम एक मात्र ऐसे सोर्स हैं, जो जरूरतमंद मरीजों को खून दे सकते हैं। मैं अपने सभी फैंस से निवेदन करती हूं कि वे रक्तदान करें और लोगों की जिंदगी बचाएं।"
बतादें कि पुष्पा भानुशाली द्वारा आयोजित किए गए इस रक्तदान कैंप में 'तारक मेहता...' की दयाबेन उर्फ दिशा वाकाणी, बबिता कृष्णन अय्यर उर्फ मुनमुन दत्ता, अंजलि उर्फ नेहा मेहता, माधवी उर्फ सोनालिका जोशी सहित कई सेलेब्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों से रक्तदान की अपील की।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं निधि और पुष्प द्वारा आयोजित किए गए रक्तदान कैंप में पहुंचे टीवी के सितारों की कुछ फोटोज...