(फाइल फोटो : डिआंड्रा और गौतम)
मुंबई. मॉडल और टीवी पर्सनालिटी डिआंड्रा सॉरेस इस सप्ताह '
बिग बॉस' से बाहर हो गई हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि डिआंड्रा को उनकी प्रेग्नेंसी के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी प्रेग्नेंसी के तार गौतम गुलाटी संग जोड़े जा रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से डिआंड्रा और गौतम एक-दूसरे के काफी करीब थे। उन्हें कई बार बाथरूम में लॉक होते हुए भी देखा गया।
सूत्र बताते हैं कि गौतम के कारण ही डिआंड्रा प्रेग्नेंट हुई हैं। हालांकि, एविक्शन के बाद डिआंड्रा ने प्रेग्नेंसी की खबर को निराधार बताया है और कहा है कि वे हॉस्पिटल अपने रूटीन चेक-अप के लिए गई थीं। खैर, सच्चाई क्या है, यह गौतम, डिआंड्रा और प्रोडक्शन हाउस के अलावा कौन जान सकता है।
वैसे, अगर डिआंड्रा वाकई प्रेग्नेंट हैं तो गौतम के नाम एक नया विवाद जुड़ गया है। गौतम जब से 'बिग बॉस' में एंटर हुए हैं, तब से ही विवादों में घिरते आ रहे हैं। नजर डालते हैं, 'बिग बॉस' के घर में गौतम की टॉप 5 कॉन्ट्रोवर्सीज पर :
करिश्मा को कहे अपशब्द :
'बिग बॉस' की शुरुआत में ही गौतम और करिश्मा का जमकर झगड़ा हुआ था। दरअसल, 'बिग बॉस' ने घरवालों को लग्जरी बजट टास्क दिया था। इस दौरान गौतम चेयर पर बैठे हुए थे और करिश्मा उन्हें उठाने की कोशिश कर रही थीं। इस कोशिश में करिश्मा ने गौतम के चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर लगाया, जो उन्हें नागवार गुजरा और वे करिश्मा पर चिल्लाने लगे। इतना ही नहीं, गौतम ने करिश्मा को अपशब्द भी कहे थे, जिसके चलते करिश्मा ने जमकर हंगामा मचाया था और गौतम के डिसक्वालिफिकेशन की मांग की थी। हालांकि, बाद में गौतम ने करिश्मा से माफी मांग ली थी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शेष विवाद...