('जी रिश्ते अवॉर्ड' के दौरान अनन्या अग्रवाल और मधुरिमा तुली)
मुंबई. पिछले दिनों ‘जी रिश्ते अवॉर्ड-2014’ का आयोजन ‘अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ मैदान में किया गया। शो 14 दिसंबर को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान दर्शक भी अपने चहेते स्टार्स की झलक पाने को बेताब दिखे।
‘फेवरिट भाई’ का अवॉर्ड लेने नहीं आए गणेश
‘जी रिश्ते अवॉर्ड-2014’ में ‘फेवरिट भाई’ का पुरस्कार इस बार दर्पण के भाई गणेश (सीरियल ‘बंधन... सारी उमर हमें संग रहना है’) को मिला। लेकिन गणेश यानी कि हाथी का बच्चा अभी कुछ ही महीने का है और मुंबई से दूर उमरगांव (गुजरात) में हो रही शूटिंग के कारण नहीं लाया जा सका। खैर, यह पुरस्कार उनकी बहन दर्पण यानी अन्नया अग्रवाल ने लेकर सबको भाई की तरफ से शुक्रिया अदा किया।
शब्बीर हुए बेहद निराश
धारावाहिक ‘जमाई राजा’ के सिद्धार्थ और रोशनी यानी निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी को जब ‘फेवरिट जोड़ी’ का ताज पहनाया गया, तब ‘कुमकुम भाग्य’ शो की मेल लीड कर रहे शब्बीर अहलूवालिया काफी निराश दिखे। शब्बीर जब अपने हाथों माथा रगड़ने लगे, तब पास बैठीं फीमेल लीड निभाने वाली श्रति झा उन्हें थपकी देकर सांत्वना देती दिखीं।
‘जी रिश्ते’ में मिले तीन शो को अवॉर्ड
अब हर चैनल एक-दूसरे चैनल के चर्चित शो को अवॉर्ड देने लगा है। इसी क्रम में ‘जी रिश्ते’ का पुरस्कार क्रमश: ‘स्टार प्लस’ के धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’, ‘कलर्स’ के कॉमेडी शो ‘
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘
सोनी’ चैनल पर 17 वर्षों से चल रहे सीरियल ‘सीआईडी’ को दिया गया। इस मौके पर जब ‘सीआईडी’ के निर्माता बी.पी. सिंह, आदित्य श्रीवास्तव और सीनियर इंस्पेक्टर दया यानी दयानंद शेट्टी मंच पर आए, तब लोगों की तालियां थमने का नाम ही नहीं ले रही थीं। लोग जोर-जोर से ‘दया दरवाजा तोड़ दो’... डायलॉग बोल रहे थे।
टीवी के पर्दे पर दिखी हिंदी स्क्रिप्ट
वैसे तो एंकर टीवी पर रोमन लिपि में लिखी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, लेकिन जब पुनीत गोयनका सेट पर आए, तब उनके लिए टीवी पर हिंदी में लिखी स्क्रिप्ट दिखाई गई, फिर भी उन्होंने अटक-अटक कर स्क्रिप्ट पढ़ी।
आगे की स्लाइड में देखें कुछ दिलचस्प तस्वीरें...