(पति वैलेंटिनो फेलमन के साथ डांस करती पूर्वी जोशी )
मुंबई: चर्चित टीवी एक्ट्रेस पूर्वी जोशी ने 6 दिसंबर, 2014 को ब्वॉयफ्रेंड वैलेंटिनो फेलमन (Valentino Fehlmann) से शादी रचा ली। शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई। इनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रविवार, 8 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया गया।
पूर्वी के रिसेप्शन में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए। शामिल होने वाले ज्यादातर स्टार्स टीवी इंडस्ट्री से थे। रिसेप्शन में सोहेल खान भी शामिल हुए थे। इनके साथ, मानसी जोशी रॉय, रोहित रॉय, मेघना नायुडु, अर्चना पूरन सिंह, प्रेम चोपड़ा, एजाज खान, विनय पाठक, कीकू शारदा, शरमन जोशी, भारती, सुनील ग्रोवर, रणवीर सौरी समेत कई सेलेब्स दिखाई दिए।
रिसेप्शन के दौरान पूर्वी और वैलेंटिनो जमकर डांस किया। वहीं, दूसरे सेलेब्स भी मस्ती करते नजर आए। पूर्वी फेमस टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी की बेटी और केतकी देव की बहन हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें पूर्वी-वैलेंटिनो की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें...