['गंगा' की लॉन्चिंग के दौरान चाइल्ड आर्टिस्ट रुहाना खन्ना के साथ (बाएं से) राखी टंडन, गुनगुन उपरारी, हितेन तेजवानी]
मुंबई. मुंबई में बीते रोज सीरियल 'गंगा' की लॉन्चिंग की गई। इस मौके पर हितेन तेजवानी, सुष्मिता मुखर्जी, राखी टंडन, गुनगुन उपरारी और रुहाना खन्ना सहित शो की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी।
बता दें कि यह सीरियल नए एंटरटेनमेंट चैनल एंड टीवी पर प्रसारित होगा। शो में रुहाना खन्ना ने लीड रोल निभाया है। सीरियल की कहानी गंगा नाम की एक लड़की की है, जिसका बालविवाह होता है और पति का बचपन में ही निधन हो जाता है।
एक बाल विधवा कैसे अपनी जिंदगी को सरवाइव करती है, यही सीरियल में देखने को मिलेगा। 'गंगा' का प्रसारण 2 मार्च से रात 8:30 बजे (सोमवार से शुक्रवार) होगा।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'गंगा' के लॉन्चिंग इवेंट की कुछ फोटोज...