(नवरात्र के दौरान शिविन नारंग)
मुंबई. हर साल की तरह इस साल भी टीवी सेलेब्स नवरात्र बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। हाल ही में 'एक वीर की अरदास : वीरा' फेम शिविन नारंग को यह उत्सव मनाते देखा गया।
dainikbhaskar.com ने उनसे इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैं एक पंजाबी परिवार से बिलॉन्ग करता हूं और मेरा होम टाउन दिल्ली है। मुझे याद है कि जब मैं बच्चा था, तब यह त्योहार हर घर में मनाया जाता था और नौ दिन धूम धड़ाका चलता था।मैं व्रत नहीं रखता, लेकिन मेरी पैरेंट्स 9 दिन तक उपवास करते हैं। मैं जब दिल्ली में रहता था, तब उपवास रखता था, लेकिन अब मुंबई में मेरे लिए यह कर पाना संभव नहीं है। हां, नवरात्र के पहले और आखिरी दिन मैं उपवास जरूर करता हूं। मैं घर की सफाई करवाता हूं और उसे
खूबसूरत फूलों और दीपकों से सजाता हूं। मुझे याद है कि मेरे पिताजी नवरात्र के आखिरी दो दिनों में सबके लिए भंडारा खिलाना शुरू किया, जो अब भी जारी है। इस नवरात्र मुझे सेलिब्रेशन काफी याद आ रहा है।"
इवेंट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिविन ने बताया, "मुंबई में मुझे नवरात्र के एक इवेंट में चीफ मिनिस्टर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अनुभव काफी अच्छा रहा। यह पहला मौक़ा है, जब मैं डांडिया और गरबा खेल रहा हूं। हालांकि, स्टेप्स कुछ कठिन हैं, लेकिन मैं मैनेज कर लेता हूं। यह वाकई में मजेदार इवेंट हैं।"
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं नवरात्र के दौरान मुंबई के एक पांडाल में में शिविन नारंग की कुछ तस्वीरें...