मुंबई. बिग बॉस सीजन 3 के विनर रह चुके एक्टर विंदू दारा सिंह का कहना है कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान को अलग नहीं होना चाहिए। उनकी जोड़ी बहुत खूबसूरत है, उन्हें किसी की नजर न लगे। क्यों दिया ऐसा बयान...
पिछले कई दिनों से ये खबरें आ रही थीं कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान अलग होने वाले हैं। इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों रियलिटी शो ‘पावर कपल’ के सेट पर भी एक-दूसरे से बात नहीं करते और दोनों के मेकअप रुम भी अलग-अलग हैं। बाद में अरबाज ने एक डबस्मैश वीडियो के जरिए इस खबर को गलत बताया था।
बता दें, कि सोनी टीवी पर आने वाले रियलिटी शो ‘पावर कपल’ को अरबाज और मलाइका मिलकर होस्ट कर रहे हैं। विंदू दारा सिंह और उनकी पत्नी रशियन मॉडल डीना उमारोवा इस शो में कंटेस्टेंट हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए विंदू दारा सिंह और डीना उमारोवा की कुछ और Photo…