(पति रोहित नाग के साथ ऐश्वर्या सखूजा)
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस और मॉडल ऐश्वर्या सखूजा ने 5 दिसंबर, 2014 को ब्वॉयफ्रेंड रोहित नाग से शादी कर ली है। दोनों की शादी का फंक्शन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। शादी की सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। पूजा शर्मा, करण वाही, साहबान असीम और रोहित बनर्जी जैसे टीवी स्टार्स और ऐश्वर्या के दोस्त इस मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।
शादी में मौजूद एक सूत्र के अनुसार, ऐश्वर्या ने अपनी वेडिंग को खूब एन्जॉय किया। सभी रस्में यादगार रहीं। खासतौर से जब मेहंदी के दौरान ऐश्वर्या ने अपने ससुर संग 'लुंगी डांस' सॉन्ग पर डांस किया तो सभी देखते ही रह गए। इतना ही नहीं, इंगेजमेंट के दौरान ऐश्वर्या ने अपने पिता संग 'ओह मारिया' सॉन्ग पर भी डांस किया। अपनी इंगेजमेंट के मौके पर दूल्हा-दुल्हन यानी रोहित और ऐश्वर्या भी डांस किए बगैर नहीं रह सके। दोनों ने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर जमकर डांस किया।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या चर्चित टीवी सीरियल 'सास बिना ससुराल' में टोस्टी का और 'मैं ना भूलुंगी' में शिखा गुप्ता का किरदार निभा चुकी हैं। इतना ही नहीं, वो साल 2011 में 'यू आर माय जान' फिल्म में भी अभिनय कर चुकी हैं। जबकि रोहित नाग एक प्रोड्यूसर हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं ऐश्वर्या और रोहित की शादी की इनसाइड फोटोज...