पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Wedding Photos: Archana Vijaya Dheeraj Puri\'s Beach Weddings

WEDDING PHOTOS: टीवी एंकर ने ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई बीच वेडिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- अर्चना विजया, धीरज पुरी)
मुंबई: आईपीएल की एंकर, वीजे और खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की कंटेस्टेंट अर्चना विजया ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन धीरज पुरी से शादी रचा ली है। उन्होंने थाईलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। थाईलैंड के खूबसूरत बीचेज अर्चना की शादी के गवाह बने। फैमिली और फ्रैंड्स के बीच दोनों ने आलीशान तरीके से शादी रचा ली। यह सेलिब्रेशन 3 दिनों तक चला, वेडिंग के दिन अर्चना क्रीम और गोल्डन लंहगा में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहीं थी।
अर्चना एक रियलिटी शो जीतने के बाद लाइमलाइट में आईं थी। इसके बाद उन्होंने आईपीएल मैचों के दौरान एंकर शिवानी डांडेकर के साथ मिलकर कमेंट्री की। जल्द ही वो टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में नजर आने वाली है।
अर्चना और धीरज पहली बार कॉमनफ्रेंड की शादी में मिले थे। कुछ दिनों बाद धीरज ने उन्हें प्रपोज किया और आखिरकार अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

स्लाइड्स में देख सकते है अर्चना-धीरज की वेडिंग की फोटोज-