पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Week Long Maha Episode In TV Show Itna Karo Na Mujhe Pyar

'इतना करो ना मुझे प्यार' के महा एपिसोड, शो में होगी ग्रांड वेडिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- पल्लवी कुलकर्णी, रोनित रॉय)
मुंबई: टीवी शो 'इतना करो ना मुझे प्यार' के फैंस के लिए आने वाला हफ्ता डबल एक्साइटमेंट से भरा होने वाला है। नील (रोनित रॉय) और रागिनी (पल्लवी कुलकर्णी) की रोमांचक लव स्टोरी, अगले हफ्ते महाएपिसोड के तौर पर पूरे वीक दिखाई जाएगी। यहां तक की फरवरी के तीसरे सोमवार को भी शो का महाएपिसोड टेलीकास्ट होगा। बालाजी टेलीफिल्म्स का शो 'इतना करो ना मुझे प्यार' के एक घंटे के स्पेशल एपिसोड 9 से 16 फरवरी तक दिखाए जाएंगे।
यह महाएपिसोड निशी और जिग्नेश की शादी पर बेस्ड होगा। सीक्वेंस के अनुसार, पूरा पटेल और खन्ना परिवार शादी समारोह के लिए फॉर्महाउस पहुंचेगा। अपकमिंग एपिसोड में ऑडियंस, इस ग्रांड वेडिंग के फंक्शन और फैमिली ड्रामा एन्जॉय कर पाएंगे।
यह भारतीय टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली सबसे बड़ी शादियों में से एक होगी। एक घंटे के स्पेशल एपिसोड्स में डांस, मस्ती, एंटरटेनमेंट के साथ ढेर सारे ट्विट्स और टर्न्स होंगे!