पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Will Medical Check Before The Entering Bigg Boss

Bigg Boss-8: घर में एंट्री से पहले होंगे HIV और प्रेगनेंसी जैसे चेक-अप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. 'बिग बॉस' नया सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स को घर में एंट्री लेना आसान नहीं होगा। शो के फ़ॉर्मेट के अनुसार, पहले सभी कंटेस्टेंट्स का पूरा मेडिकल चेक-अप किया जाएगा, उसके बाद ही उन्हें घर में प्रवेश मिलेगा। इस दौरान मलेरिया, डेंगू, हेपेटाइटिस बी, प्रेग्नेंसी, एचआईवी पॉजिटिव, डायबेटिक्स और दिल से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी।
यदि किसी भी कंटेस्टेंट को कोई भी बीमारी हुई तो उसे घर में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स के लगेज में उपलब्ध हर सामग्री की जांच होगी, साथ कंटेस्टेंट्स से उसे लाने की वजह भी पूछी जाएगी।खासकर दवाइयों की जांच की जाएगी।
नियम के अनुसार दवाओं के साथ डॉक्टर का पर्चा होना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं होता तो उन्हें अंदर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। शराब या प्रतिबंधित पदार्थ की आशंका के चलते ऐसा किया जाना जरूरी है।
आखिर मेडिकल चेक-अप की जरूरत क्यों :
पिछले कुछ सीजंस में कुछ ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब किसी कंटेस्टेंट को प्रेग्नेंसी के कारण तो किसी को बीमारी के कारण शो बीच में ही छोड़ना पड़ा है। और शो का पूरा शेड्यूल प्रभावित हो गया। शायद यही कारण कि इस बार मेडिकल चेक-अप कराना जरूरी समझा गया गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें जब प्रेगनेंसी के कारण साक्षी प्रधान ने छोड़ा था शो...